Vice President Election: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी से मिले केजरीवाल, AAP ने दिया समर्थन

Vice President Election: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी से मिले केजरीवाल, AAP ने दिया समर्थन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और सैयद नसीर हुसैन के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जस्टिस रेड्डी ने विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है और आम आदमी पार्टी ने भी उनके नामांकन को समर्थन दिया है।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान देश की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर लंबी चर्चा हुई। इसके अलावा चुनावी गणित और रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। केजरीवाल ने कहा कि हम सब मिलकर बी. सुदर्शन रेड्डी को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विपक्ष की सभी पार्टियों से अपील की कि जस्टिस रेड्डी का करियर बेहद प्रभावशाली और निष्पक्ष रहा है, और उपराष्ट्रपति पद पर उनके जैसे व्यक्ति का चयन देश के मान-सम्मान को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह पक्ष या विपक्ष का मामला नहीं है बल्कि पूरे देश का है। अगर बी. सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति बनते हैं तो देश को एक निष्पक्ष और योग्य व्यक्तित्व मिलेगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img