उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर कंपनी पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।गाजियाबाद निवासी महिला ने सेक्टर-68 स्थित बिल्डर कंपनी के प्रबंधन पर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर इस मामले में फेज-3 थाने में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बिल्डर ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री की और न ही रकम लौटाई। मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली जूही विकास भटनागर ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह वर्तमान में गाजियाबाद के सेक्टर-5 स्थित वेव सिटी स्थित ग्रीनवुड एन्क्लेव में रहती हैं। उन्होंने एक फ्लैट खरीदने के लिए अक्तूबर 2019 में प्रतीक रिटेलर इंडिया प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया।

कंपनी के निदेशक प्रतीक तिवारी, डीएस चौहान, टावर इंचार्ज नेहा ठाकुर और सहायक प्रबंधक बिक्री दामोदर मिश्रा हैं। कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय नोएडा सेक्टर-68 के ए ब्लॉक में है। उन्होंने 766 वर्गफीट का एक फ्लैट बुक किया, जिसकी कीमत 44 लाख 70 हजार रुपये थी। उन्होंने बुकिंग के समय कंपनी के कार्यालय में जाकर 50 हजार 398 रुपये जमा कर दिए। इसकी रसीद भी ली। इसके बाद कंपनी को कुल 46 लाख 16 हजार 250 रुपये का भुगतान कर दिया। पूरी रकम लेने के बाद कंपनी ने छह माह के भीतर कब्जा देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ माह बाद ही फ्लैट की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री की और न ही रुपये लौटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img