उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीन दोस्तों को अगवा कर पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दूधिये की बाइक को टक्कर मारने के शक में ग्रामीणों ने मंगलवार को दो सगे भाइयों और उनके दोस्त को अगवा कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सैनी गांव निवासी देवेंद्र रविवार को एक सोसाइटी में दूध देकर अपने घर लौट रहा था। 130 मीटर रोड पर तेज रफ्तार कार ने देवेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र बाइक से दूर जा गिरा था, जबकि कार चालक उसकी बाइक को घसीटकर ले गया।

इस दुर्घटना को लेकर मंगलवार को पीड़ित और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच ग्रामीणों ने कार में सवार दो सगे भाई और उनके एक दोस्त को टक्कर मारने के शक में रोक लिया। ग्रामीणों ने तीनों को कार में अगवा कर लिया और सैनी गांव ले गए। यहां तीनों के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बृजपाल की शिकायत पर सैनी गांव के देवेंद्र, मनिंदर, रवि समेत 20-25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गलतफहमी के चलते तीनों दोस्तों को पीटा गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने दूधिया देवेंद्र की बाइक को टक्कर मारने वाली कार को भी कब्जे में ले लिया। बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img