नई दिल्ली: आईसीजी को मिला नया फास्ट पेट्रोल वेसल ‘अटल’ 

नई दिल्ली, 29 जुलाई : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के बेड़े में मंगलवार को एक और तीव्र गश्ती पोत (एफपीवी) ‘अटल’ शामिल हो गया। यह पोत भारतीय रक्षा उद्यम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में निर्मित होने वाले 08 अत्याधुनिक स्वदेशी एफपीवी में से छठा पोत है जिसका जलावतरण अथर्ववेद के मन्त्रों के साथ गोवा के वास्को-द-गामा क्षेत्र में किया गया।

जीएसएल में आंतरिक रूप से डिजाइन किए गए ये एफपीवी 52 मीटर लंबे, 8 मीटर चौड़े और 320 टन विस्थापन वाले हैं। ये उच्च गति वाले पोत तटीय गश्त, द्वीप सुरक्षा मिशन और अपतटीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुसज्जित हैं, जिससे भारत की समुद्री क्षेत्र जागरूकता और राष्ट्रीय सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पोत तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियान भी चलाएगा।

इस अवसर पर जीएसएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने कहा, आईसीजी पोत अटल का जलावतरण टीम जीएसएल की अदम्य भावना का परिणाम है। जिसने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के बावजूद, स्वदेशीकरण, नवाचार और जहाज निर्माण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। भारतीय तटरक्षक मुख्यालय के प्रमुख आंतरिक वित्तीय सलाहकार रोजी अग्रवाल ने देश की समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने में जीएसएल के सुदृढ़ कार्यान्वयन क्षमताओं और भूमिका की सराहना की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img