Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नंद गोपाल नंदी ने सपा पर बोला हमला

-कहा, "गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हो तो समझो उसमें गुंडा बैठा है"
-कहा, "गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हो तो समझो उसमें गुंडा बैठा है"

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में आइकिया के कार्यक्रम में शामिल होने आए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों के डीएनए में अपराधी और अपराध है। ये मैं नहीं कह रहा, प्रदेश का बच्चा-बच्चा ये कहता है।

उन्होंने कहा कि “गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हो तो समझो उसमें गुंडा बैठा है” ये लोग वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया बनाते थे। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां उत्तर भारत का सबसे बड़ा डाटा सेंटर चल रहा है। रिकॉर्ड समय में फैक्ट्रियां शुरू हो रही हैं। यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, उनका गुंडे, अपराधी और माफिया प्रेम जगजाहिर है। जब भी कोई गुंडा अपराध करता है, तो वो अपराधी ही होता है। जाति या धर्म देखकर नहीं। पिछली सरकारों में आपने देखा होगा कि एक नेता पुलिस के सीईओ को सपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में घुमाता था। अपनी जान बचाने के लिए कभी झंडा पकड़ता तो कभी वाइपर। गुंडे, माफिया और अपराधी जिले के कप्तान और इंस्पेक्टर को निर्देश देते थे। आज जो भी कानून हाथ में लेने की हिम्मत करता है, हमारी पुलिस उसे उसकी ही भाषा में जवाब देती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *