उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रात को दिखे ड्रोन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में शनिवार की रात एक अजीब घटना घटी। रात करीब 11 बजे गांव के ऊपर दो ड्रोन कैमरे उड़ते दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीण तुरंत अपने घरों की छतों पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ड्रोन वहां से गायब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बदमाश अक्सर घरों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। वे देखते हैं कि परिवार के लोग छत पर सो रहे हैं या नहीं। अगर लोग छत पर सोते दिखाई देते हैं, तो चोर नीचे से घर में चोरी करते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर बना हुआ है। वे पूरी रात सो नहीं पाए। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img