Delhi Rain: NH-24 बना यमुना का हिस्सा, पटपड़गंज में दो घंटे की बारिश ने खोली दावों की पोल

Delhi Rain: NH-24 बना यमुना का हिस्सा, पटपड़गंज में दो घंटे की बारिश ने खोली दावों की पोल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में एक बार फिर मानसून की पहली ही बारिश ने सरकारी दावों की सच्चाई उजागर कर दी है। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित एनएच-24 की तस्वीरें देखकर यही कहा जा सकता है कि यह कोई हाईवे नहीं, बल्कि यमुना नदी की कोई सहायक धारा बन चुका है। बीती शाम करीब दो घंटे की बारिश के बाद यहां जलभराव की ऐसी स्थिति बन गई कि सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और यातायात लगभग ठप हो गया।

स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चुनावों के वक्त बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में सड़कों की हालत वैसी की वैसी बनी रहती है। एक स्थानीय दुकानदार ने नाराजगी जताते हुए कहा- “सरकारें बदल गईं, चेहरे बदल गए, लेकिन नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था जस की तस है। दो घंटे की बारिश में ही पूरी सड़क डूब जाती है। यह कोई नई बात नहीं है, हर साल यही होता है,”।

एनएच-24 दिल्ली और गाजियाबाद को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर हर रोज हजारों वाहन चलते हैं। लेकिन जलभराव के चलते कई वाहन बंद हो गए, बाइक सवारों को गिरते-पड़ते रास्ता पार करना पड़ा और लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। कई जगहों पर लोग घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर हुए। स्थानीय निवासी बताते हैं कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो नालों की समय से सफाई होती है और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला जाता है। एक अन्य बुजुर्ग नागरिक ने कहा “सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए निरीक्षण किए जाते हैं, लेकिन असल ज़मीनी हालात की किसी को परवाह नहीं,”।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img