उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में खेत जा रहे अधेड़ पर फायरिंग

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव बीहरा में एक अधेड़ व्यक्ति पर गोलियां बरसा दी । तीन गोलियां लगने से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवकुमार को गोली मारी गयी । वह खेत की ओर जा रहा था जब उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में शिवकुमार को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अगौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। शिवकुमार वर्ष 2018 में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने शिवकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी वजह की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img