Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

International Women’s Day AIIMS: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एम्स की महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

International Women’s Day AIIMS:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एम्स की महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ एम्स (FAMS) द्वारा आयोजित किया गया।

समारोह में एम्स की पहली महिला निदेशक डॉ. स्नेह भार्गव, पहली महिला मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. निरुपम मदान और एम्स आरपी सेंटर की पहली महिला चीफ डॉ. राधिका टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास और विभिन्न विभागों की महिला विभागाध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

FAMS के अध्यक्ष डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही ने कहा कि एम्स की महिला कर्मियों का समर्पण, नेतृत्व और संवेदनशीलता संस्थान को देश और दुनिया में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाता है। समारोह में वक्ताओं ने संस्थान की स्थापना में देश की पहली स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर की दूरदृष्टि और नेतृत्व की भी सराहना की।

आज भी एम्स की महिला डॉक्टर, नर्स, वैज्ञानिक, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारी मरीजों की सेवा, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महिला चिकित्सकों की उपलब्धियों और उनके समर्पण को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें