Dellhi: दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल स्कूटी AI कैमरे से पकड़ी गई, पेट्रोल पंप पर जब्त

Dellhi: दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल स्कूटी AI कैमरे से पकड़ी गई, पेट्रोल पंप पर जब्त

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए आज से राजधानी में एक नई नीति लागू कर दी है, जिसके तहत 15 साल से पुराने पेट्रोल और CNG वाहनों व 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा। इस नीति के तहत राजधानी के सभी फ्यूल स्टेशन पर ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट और दिल्ली पुलिस की टीमों की तैनाती की गई है, साथ ही अत्याधुनिक AI कैमरे भी लगाए गए हैं जो पुराने वाहनों की पहचान कर रहे हैं। नई नीति लागू होने के पहले ही दिन लक्ष्मी नगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इसका कड़ा असर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी 15 साल पुरानी एक्टिवा स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पहुंचा। जैसे ही वह स्कूटी ईंधन स्टेशन परिसर में दाखिल हुई, वहां लगे AI कैमरे ने नंबर प्लेट स्कैन कर लिया और स्कूटी की उम्र पहचानते ही सायरन बजने लगा। अलार्म सुनते ही मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आ गई और स्कूटी को वहीं जब्त कर लिया गया।

जांच में पुष्टि हुई कि स्कूटी 15 साल से अधिक पुरानी है और प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर नजदीकी थाने भिजवा दिया गया। ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब ऐसी गाड़ियों को न केवल जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किए जाएंगे और दोबारा सड़क पर उतारने की स्थिति में भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा लागू की गई इस नीति के तहत राजधानी में पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और प्रदूषण के स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह नीति सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सख्ती से लागू की जा रही है और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img