Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder: रानी गार्डन में मामूली स्कूटी टक्कर पर युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder: रानी गार्डन में मामूली स्कूटी टक्कर पर युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली स्कूटी टक्कर ने देखते ही देखते एक जानलेवा झगड़े का रूप ले लिया। रानी गार्डन निवासी 20 वर्षीय युवक यश की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर दी गई जब उसकी स्कूटी गलती से गली में खड़े एक युवक से टकरा गई थी। इस छोटे से विवाद ने पहले कहासुनी का रूप लिया और फिर यश की जान ले ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बीती रात लगभग 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान यश (उम्र 20 वर्ष) के रूप में की, जो रानी गार्डन का निवासी था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यश की स्कूटी की मामूली टक्कर मोहम्मद अमान, लक्की और एक नाबालिग युवक से हो गई थी। इसी को लेकर गाली-गलौच और बहस शुरू हुई, जो आगे चलकर हिंसा में बदल गई। आरोप है कि विवाद के बाद तीनों युवकों ने यश का पीछा किया और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास अमान ने चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल यश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक नाबालिग है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

घटना को लेकर स्थानीय राजनीति भी सक्रिय हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि यह बहुत ही दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। भाजपा विधायक अनिल गोयल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि हत्या से जघन्य कोई अपराध नहीं होता। उन्होंने रानी गार्डन के लोगों को भरोसा दिलाया कि कानून के तहत दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। यश की मां राखी ने इस हत्या को एक साजिश बताया है। उनका दावा है कि यश की एक लड़की से दोस्ती थी, जो दूसरे समुदाय से थी, और इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वालों ने पहले भी उनके परिवार को धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यश के पिता को भी लड़की के घरवालों ने फैक्ट्री में जाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें