Faridabad Crime: तिगांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

Faridabad Crime: तिगांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के तिगांव इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि दिनदहाड़े एक युवक को उसके घर में घुसकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना का कारण जमीन को लेकर पुराना विवाद था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार ने दो महीने पहले ही पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश युवक के घर में घुस आए और उस पर लाठी-डंडों, सरिया और अन्य जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। परिजनों ने दावा किया है कि बदमाशों ने युवक के पैर में गोली भी मारी, जिससे उसकी हालत और भी गंभीर हो गई।

हमले के बाद युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाशों के हाथों में सरिया, रोड और पिस्तौल जैसे हथियार साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस विवाद के संबंध में उन्होंने दो महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी और लगातार सुरक्षा की मांग भी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद आज ये घटना न होती।

>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img