उत्तर प्रदेश, कानपुर: ऑपरेशन सिंदूर आत्मनिर्भर भारत की सफलता का उदाहरण है – सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, कानपुर, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी ने उनकी जमकर सराहना की और बधाई दी। सीएम योगी ने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत की न्यू डिफेंस पॉलिसी के अंतर्गत दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करके भारतीय सेना जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है, यह प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 10 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए मेड इन इंडिया की उस ताकत का भी एहसास दुनिया को करवाता है जो इस बार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा है। यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता का भी एक बेहतरीन उदाहरण है।

₹47,600 करोड़ की परियोजनाएं विकसित भारत की नींव- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश को मिली ₹47,600 करोड़ की परियोजनाएं विकसित भारत की नींव है। सीएम योगी ने मां गंगा के पावन तट पर बसे औद्योगिक नगरी कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश की धरती पर यह प्रथम आगमन है। मैं प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत करता हूं। यह धरती कभी औद्योगिक क्रांति की अग्रदूत रही है और आज विकास की नई गाथा लिखने जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक- योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब जवाब देने में नहीं, जवाब देने की शैली भी तय करने में यकीन रखता है। यह मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त मिसाल है।

प्रदेश को विकसित भारत के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी ये परियोजनाएं- योगी
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कानपुर में ₹47,600 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में आगे बढ़ाने का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई कानपुर मेट्रो के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का लोकार्पण हुआ है, जिससे शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम आधुनिक और सुविधाजनक बनेगा।

सीएम योगी ने गिनाई ऊर्जा क्षेत्र में यूपी की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पनकी, घाटमपुर, जवाहरपुर (एटा), ओबरा (सोनभद्र) और खुर्जा (बुलंदशहर) में थर्मल पावर प्लांट्स की शुरुआत से प्रदेश की विद्युत क्षमता 15,000 मेगावाट से बढ़कर 25,000 मेगावाट तक पहुंच गई है। वर्ष के अंत तक इसमें 4000 मेगावाट की और बढ़ोतरी होगी। यूपी की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश के एक लाख 21 हजार मजरे तक बिजली पहुंच चुकी है और 1.78 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 1.31 लाख घरों में मुफ्त रूफटॉप सोलर की सुविधा पहुंचाई गई है और 11 लाख से अधिक आवेदनों का लक्ष्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर से शुरू हुई यह विकास यात्रा सिर्फ एक शहर की नहीं, बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश की प्रगति की कहानी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यूपी आज सुरक्षा से लेकर समृद्धि तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img