Noida Crime: नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार में 9 साल की बच्ची से छेड़खानी, तीन सफाईकर्मी हिरासत में

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-21 जलवायु विहार में 9 साल की बच्ची से छेड़खानी, तीन सफाईकर्मी हिरासत में

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार सोसाइटी में 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान छेड़खानी की बात सामने आई। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने सोसाइटी में सफाई का काम करने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस सक्रिय हुई और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले में आवश्यक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से सोसाइटी में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img