उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धर्मकांटे पर एक चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Hapur News : देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर गोयल धर्मकांटे पर एक चोरी की घटना सामने आई है। धर्मकांटे के मालिक विमलेश गोयल ने दो दिन पहले नौकरी पर रखे एक कर्मचारी पर 22 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी कर्मचारी ने चोरी को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी, लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे की नजरों से नहीं बच सका। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञानलोक निवासी विमलेश गोयल ने बताया कि उनका गढ़ रोड पर गोयल धर्मकांटा है। दो दिन पहले उन्होंने एक युवक को कर्मचारी के रूप में नौकरी पर रखा था। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे कर्मचारी धर्मकांटे पर पहुंचा और गल्ले में रखे 22 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह जब विमलेश धर्मकांटे पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी गल्ले की ओर बढ़ता है, मौका देखकर रुपये निकालता है, और उन्हें अपनी जेब में रखकर भाग जाता है। इस सबूत के आधार पर विमलेश ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

क्या बोली पुलिस

थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img