Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डुकाटी बाइक अंडरपास में गिरने से युवक-युवती की मौत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डुकाटी बाइक अंडरपास में गिरने से युवक-युवती की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक बार फिर तेज रफ्तार का भयावह नमूना बन गया, जहां थाना बिसरख क्षेत्र स्थित चार मूर्ति गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार डुकाटी (DUCATI) बाइक बेकाबू होकर निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक तेज रफ्तार में गोलचक्कर के पास पहुंचती है और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाती है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और उस पर सवार दोनों लोग उछलकर निर्माणाधीन अंडरपास में गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस ने हादसे से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img