नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना की दस्तक, संक्रमण के 23 मामले दर्ज

नई दिल्ली, 23 मई : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने शुक्रवार को सात सूत्रीय परामर्श जारी किया है। इसमें सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के प्रशासकों से कहा गया है कि वे कोविड-19 मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि को देखते हुए बिस्तरों, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही जांचें कि वेंटिलेटर, बाई-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए आदि सभी उपकरण चालू हालत में हैं या नहीं।

सभी पॉजिटिव कोविड-19 नमूनों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए लोकनायक अस्पताल भेजने को कहा गया है, ताकि अगर कोई नया वेरिएंट हो तो उसका समय पर पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (ओपीडी/आईपीडी) में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के मामलों की रिपोर्टिंग दैनिक आधार पर एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी) पोर्टल पर देने को कहा है। साथ ही कोविड-19 परीक्षण की संख्या बढ़ाने और इन्फ्लूएंजा एवं गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी संबंधी परीक्षण क्रमशः 5% और 100% करने के लिए कहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img