Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Himani Narwal Murder: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिला शव

Himani Narwal Murder: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिला शव

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव रोहतक-दिल्ली रोड पर सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में बरामद हुआ। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। साथ ही, वह सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बाईपास के नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बस स्टैंड के पास एक काले रंग के नए सूटकेस में युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया की टीम के साथ जांच की। जांच के दौरान लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम को युवती की नाक से खून बहता मिला। इसके अलावा, सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए, जिनके नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए लिए गए हैं। मृतका के हाथों में मेहंदी लगी थी और कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां थीं, जिससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि उसकी हाल ही में शादी या कोई समारोह हुआ हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हत्या किसी करीबी द्वारा की गई हो सकती है। जांच टीम हिमानी के फोन रिकॉर्ड और हाल के संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि शव को कहां से लाकर फेंका गया। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं में रोष है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और इसे महिला सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल बताया है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कह रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें