उत्तर प्रदेश, नोएडा: डीएम ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सजगता दिखाते हुए युवक की जान बचाई। आत्मदाह की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंच मच गया। आनन-फानन में पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जमीन से जुड़े विवाद में सदर तहसील से पत्रावली न मिलने पर युवक ने यह कदम उठाया है। बताया गया है कि पुश्तैनी जमीन पर कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध कब्जा करने पर युवक ने यह कदम उठाया। आत्मदाह करने वाले युवक का पिता भी आत्महत्या कर चुका है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव निवासी वेदपाल पुत्र स्वर्गीय तेजवीर ने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर माचिश व पेट्रोल की बोतल छीन ली।समय रहते पुलिस की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। आत्मदाह की कोशिश करने की सूचना मिलने पर एडीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सेंट्रल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वेदपाल का गौरव गुप्ता और अशोक गुप्ता से एक जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका वाद एडीएम कोर्ट मे चल रहा था, जिसे वेदपाल जीत गया, लेकिन उसकी पत्रावली सदर तहसील से प्राप्त नही हो रही थी।

वेदपाल पत्रावली के काट रहा था अधिकारियों के चक्कर
पत्रावली के लिए वेदपाल आए दिन प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। परेशान होकर वेदपाल ने आत्मदाह का प्रयास किया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक को भविष्य में इस तरह के कदम न उठाने की हिदायत दी गई है। साथ ही उसकी कांउसिलिंग कराई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला किसी अन्य प्रकरण से संबंधित नहीं है, बल्कि पूरी तरह से जमीन विवाद का मामला है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पत्रावली शीघ्र उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वेदपाल के आत्मदाह के प्रयास को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि पत्रावली प्राप्ति में कोई लापरवाही हुई होगी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img