उत्तर प्रदेश : हापुड़ के डीएम की गांव महमूदपुर जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, दिए ये निर्देश

Hapur News : जिले के डीएम अभिषेक पांडेय ने विकासखंड हापुड़ के गांव महमूदपुर में ग्राम प्रधान के सहयोग से आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को दी गई, साथ ही ग्रामीणों ने राशन वितरण, पानी की उपलब्धता, आवास, शौचालय, जल निकासी और जलभराव जैसी समस्याओं को उठाया।

एक दिन का वेतन रोकने का आदेश

डीएम ने मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण कराया और शेष लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मधु रानी द्वारा राशन की दुकान से कम राशन मिलने की शिकायत पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी राशन दुकानों का निरीक्षण कर मानक के अनुरूप राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वही डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभ सुनिश्चित करने और ग्राम सचिव की लापरवाही पर एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान सीएमओ सुनील कुमार त्यागी को ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल निकासी और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया।

ये रहे मौजूद

जन चौपाल के बाद डीएम ने गांव की पानी की टंकी का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img