उत्तर प्रदेश : पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से की मुलाकात, जाम की समस्या से अवगत कराया

Hapur News : पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने जिले में उनकी पदस्थापना पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के संजय कुमार डाबर ने तहसील चौराहे पर पिछले अनेक वर्षों से हो रहे नियमित जाम की समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार एवं आमजन को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रस्तावित नक्शा जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया

दरअसल, व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने तहसील चौपले पर लग रहे जाम को दूर करने के लिए मेरठ रोड से बुलंदशहर रोड तक एक फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी रखी। व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में कराए गए सर्वे के आधार पर एक प्रस्तावित नक्शा जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया। जहां जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण सुझाव को गंभीरता से लेते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया और शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही। व्यापार मंडल के महामंत्री दीपक बंसल ने भी शहर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग (हाइड्रो वाले), नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, मोहित बंसल, ललित बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img