Delhi: विधायक डॉ. अनिल गोयल ने मौसम विहार का दौरा कर सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत अधिकारियों को दिए निर्देश

Delhi: विधायक डॉ. अनिल गोयल ने मौसम विहार का दौरा कर सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल अपने क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क और निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मौसम विहार का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क के नवीनीकरण, नालों की नियमित सफाई, और बिजली के तारों पर झुकते बड़े पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ों की अधिक ऊंचाई के चलते जानवर अक्सर घरों में घुस आते हैं, जिससे असुरक्षा की स्थिति बन जाती है। डॉ. गोयल ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

कुछ निवासियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्षों से इस इलाके की अनदेखी होती रही है, लेकिन अब विधायक द्वारा मौके पर पहुंचना एक सकारात्मक संकेत है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण कई निवासी मजबूरी में अपने मकान बेचकर क्षेत्र से जा चुके हैं। डॉ. गोयल के इस निरीक्षण में एमसीडी, पीडब्लूडी, दिल्ली जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस, बीएसईएस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अलावा स्थानीय निगम पार्षद राजू साईं, जगतपुरी वार्ड अध्यक्ष कपिल राणा व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डॉ. अनिल गोयल ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img