Tiranga Yatra: पहलगाम हमले के बाद शाहदरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को किया सलाम

Tiranga Yatra: पहलगाम हमले के बाद शाहदरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को किया सलाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई के समर्थन में रविवार को दिल्ली के शाहदरा ज़िले में ‘सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी’ के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा छाछी बिल्डिंग चौक, कृष्णा नगर से शुरू हुई, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साह से भाग लिया। यात्रा के दौरान कृष्णा नगर और लाल क्वार्टर मार्केट देशभक्ति के रंग में रंग गए, चारों तरफ वंदेमातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। यात्रा की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, शाहदरा विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल, नगर निगम पार्षद, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

छाछी बिल्डिंग चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा, “तिरंगा यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुट आस्था और शहीदों के बलिदान को सम्मान देने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जिस साहस और दृढ़ता का परिचय दिया है, वह पूरी दुनिया के लिए संदेश है कि भारत अब हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।” विधायक डॉ. अनिल गोयल ने रैली में शामिल सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा, “जब तक हमारे नौजवान सीमा पर तैनात हैं, हमें किसी बात की चिंता नहीं। हमारी सेना हर हमले का जवाब देने में सक्षम है। सेना के शौर्य को शत-शत नमन।”

>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img