Delhi Crime: ई-रिक्शा चालक की बहादुरी से दो महिला चोर गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

Delhi Crime: ई-रिक्शा चालक की बहादुरी से दो महिला चोर गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एक साहसी महिला ई-रिक्शा चालक की सूझबूझ और तत्परता से दो महिला चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाएं आपस में ननद-भाभी हैं। घटना तब हुई जब एक महिला कृष्णा नगर से ई-रिक्शा में सवार हुई। थोड़ी देर बाद दो और महिलाएं भी उसी रिक्शा में बैठीं। जब पहली महिला घोंडली चौक के पास उतरी तो उसने पाया कि उसके हैंडबैग से छोटा बटुआ, जिसमें 10 हजार रुपये थे, चोरी हो चुका है।

महिला के शोर मचाने पर ई-रिक्शा चालक ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और रिक्शा रोककर दोनों संदिग्ध महिलाओं का पीछा शुरू कर दिया। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल महेश ने शोर सुनकर हस्तक्षेप किया और ई-रिक्शा चालक की मदद से दोनों महिला चोरों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई चेतरपाल, हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र, और महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी व सुष्मिता भी पहुंचे। तलाशी के दौरान बटुआ तो बरामद हुआ, लेकिन उसमें नकदी नहीं थी।

एसएचओ मुकेश राणा के नेतृत्व में बनी टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने नकदी पॉलीथीन में डालकर घोंडली चौक के पास एक ईंट के नीचे छिपा दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 10 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली। इस बहादुर महिला ई-रिक्शा चालक की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह चोरी का मामला सुलझ गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img