Delhi Chain Snatching: शाहदरा पुलिस की ‘ऑपरेशन मंगलसूत्र’ में बड़ी सफलता, 20 मुकदमों वाला झपटमार गिरफ्तार

Delhi Chain Snatching: शाहदरा पुलिस की ‘ऑपरेशन मंगलसूत्र’ में बड़ी सफलता, 20 मुकदमों वाला झपटमार गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में महिलाओं से चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मंगलसूत्र’ चलाया है। इस मुहिम के तहत एएसबी सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने एक कुख्यात झपटमार अमजद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जो विवेक विहार इलाके में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र झपट कर फरार हुआ था। डीसीपी प्रशांत गौतम ने जानकारी दी कि 6 मई को पीड़िता जब बालाजी मंदिर से लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश ने उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद थाना विवेक विहार में मुकदमा दर्ज किया गया और एएसबी सेल की टीम को मामले की जांच सौंपी गई।

टीम ने ‘ऑपरेशन मंगलसूत्र’ के तहत आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को सफेद रंग की TVS अपाचे बाइक पर वारदात करते देखा। फुटेज से पहचान कर पुलिस ने उसके पुराने पते पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। कॉल डिटेल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिसमें पता चला कि वह बार-बार अपनी लोकेशन और मोबाइल बदल रहा है।

आख़िरकार 8 मई को पुलिस को सूचना मिली कि अमजद नेहरू विहार, मुस्तफाबाद इलाके में छिपा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले तो गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि झपटा गया मंगलसूत्र उसके घर में छिपा है। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।

डीसीपी ने बताया कि अमजद उर्फ सोनू के खिलाफ दिल्ली और यूपी में लूट, झपटमारी व हथियारों से जुड़े करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह दिसंबर 2024 में जेल से रिहा हुआ था और बाहर आते ही फिर से आपराधिक गतिविधियों में जुट गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की TVS अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है। ऑपरेशन ‘मंगलसूत्र’ के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img