उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गर्ग बुक सेलर पर जीएसटी विभाग की टीम ने मारा छापा, लाखों रुपए के कर चोरी की आशंका

Hapur News : शहर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित गर्ग बुक सेलर पर सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। गाजियाबाद से आई 5 सदस्यीय टीम ने डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। उधर लाखों रुपए के कर चोरी की आशंका है। वहीं इस छापामार कार्रवाई की अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गर्ग बुक सेलर बड़ी मात्रा में बिना बिल के लेन-देन कर रहा है। इसी आधार पर सिब ने सोमवार की सुबह दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकान के दस्तावेज, बिक्री रजिस्टर और कंप्यूटर डेटा की जांच की। उन्होंने बताया कार्रवाई के दौरान दुकान को बंद रखा गया। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। टीम को बिना बिल की खरीद-फरोख्त से जुड़े कागजात मिले हैं। जांच अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। कर चोरी की सटीक रकम का आकलन किया जा रहा है।

क्या बोले अफसर

डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे ने कहा कि यह छापेमारी पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर की गई है। जांच में कर चोरी की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी। इस कार्रवाई से हापुड़ के अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img