Nepal: नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Nepal: नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज पाकिस्तानी दूतावास के बाहर नेपाली नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हाल ही में भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और हमले में शामिल हत्यारों को फांसी देने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और पूरी दुनिया अब भारत के साथ खड़ी है। नेपाली नागरिकों ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को वैश्विक स्तर पर जवाब देना पड़ेगा।

पाकिस्तानी दूतावास के बाहर इस तरह का विरोध प्रदर्शन नेपाल में पाकिस्तान की गिरती छवि को भी दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र दूतावास के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने भारत के समर्थन में तख्तियां भी लहराईं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img