Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके के जंगल में आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके के जंगल में आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ITO की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग सुबह से धीरे-धीरे फैल रही थी, जिसके चलते इलाके में धुएं का माहौल बन गया और आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब-ऑफिसर भीमसेन ने जानकारी दी कि दोपहर 12.07 बजे लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित लूप के पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img