उत्तर प्रदेश : हापुड़ के नवागत डीएम आईएएस अभिषेक पांडे ने कार्यभार ग्रहण किया

Hapur News : जिले के नवागत डीएम आईएएस अभिषेक पांडे ने मंगलवार की रात को हापुड़ कलेक्ट्रेट के कोषागार में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, जनपद के समस्त एसडीएम, कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी का परिचय लिया और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

विकास योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी

आईएएस अभिषेक पांडे ने सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से अपेक्षा है कि आप सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनपद के विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने डीएम का स्वागत करते हुए जिले की विकास योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने भी प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी साझा की। उपजिलाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img