नई दिल्ली: ‘सोल्जरथॉन’ के पहले संस्करण में दौड़े 5 हजार से ज्यादा धावक

नई दिल्ली, 22 अप्रैल : देश के सशस्त्र बलों के बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना अस्पताल (आरआर) दिल्ली ने फिटिस्तान – एक फिट भारत के साथ मिलकर ‘सोल्जरथॉन’ का आयोजन किया। जिसमें 5,000 से ज्यादा धावकों ने भाग लिया।

सोल्जरथॉन के पहले संस्करण में सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों, कार्यरत सैनिकों, नागरिकों, छात्रों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों ने सोल्जरथॉन की टैगलाइन ‘रन फॉर सोल्जर्स और रन विद सोल्जर्स’ के तहत हिस्सा लिया। इसमें तीन प्रकार की दौड़ शामिल थी। 10 किमी समयबद्ध दौड़, 5 किमी मजेदार दौड़ और 3 किमी पैदल यात्रा। इस दौरान धावकों ने भारतीय सैनिकों के साथ ट्रैक साझा किया। साथ ही सेना के अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सेवा की भावना से प्रेरणा ली।

इस कार्यक्रम को मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उनके साथ नौसेना प्रमुख, उप सेना प्रमुख, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डीजीएमएस (नौसेना), डीजीएमएस (वायु) और आर्मी अस्पताल (आर एंड आर) के कमांडेंट मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से पुणे के किरकी में पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर को सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटाया गया, जो ड्यूटी के दौरान घायल हुए सैनिकों को विशेष देखभाल, चिकित्सा और सहायता प्रदान करता है।

ealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img