नई दिल्ली: भीषण गर्मी के चलते अग्नि सुरक्षा उपाय चाक चौबंद करें अस्पताल

नई दिल्ली, 22 अप्रैल : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने देश के तमाम निजी व सार्वजनिक अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे भीषण गर्मी के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा उपाय चाक -चौबंद रखें।

इस संबंध में मंगलवार को निर्माण भवन में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने ‘आपातकालीन निकासी एवं रोगी सुरक्षा रणनीतियों’ और ‘स्वास्थ्य सुविधाओं के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आग की रोकथाम’ के लिए अग्नि सुरक्षा योजना बनाने और अस्पताल में आग लगने की स्थिति में रोगी निकासी के बाबत नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने की जरूरत पर जोर दिया। ताकि निजी व सरकारी अस्पतालों में रोगियों (बाह्य रोगी व आंतरिक रोगी दोनों) और उनके परिचारकों के साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।

पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 21 अप्रैल से ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत की है जो 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान सलिला ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा उपायों के बाबत वर्चुअल रूप से शपथ भी दिलाई।

स्वास्थ्य सचिव श्रीवास्तव के मुताबिक अस्पतालों में अग्नि और विद्युत सुरक्षा को लेकर आयोजित वेबिनार में तमाम विद्युत उपकरणों की विद्युत खपत क्षमता का आकलन या विद्युत लोड का ऑडिट कराने के बारे में बताया गया। साथ ही दुर्घटना रोकथाम के बाबत विनियामक अनुपालन, आग लगने की जगह का पता लगाने से लेकर आग बुझाने वाले उपकरणों व प्रणालियों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

इसके अलावा निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को भी अग्नि सुरक्षा उपाय कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया है। मंत्रालय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से अपने राज्य और जिला स्तरीय शाखाओं के माध्यम से ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ गतिविधियां आयोजित करने का आग्रह किया है।

ealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img