Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टोल प्लाजा पर ट्रक निकालने को लेकर विवाद, दबंगो ने टोलकर्मी से की जमकर मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैक्स हुई घटना

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सोमवार की रात को दबंगों ने ट्रक निकालने को लेकर टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। अन्य टोलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ट्रक में फास्टेग का रिचार्ज नहीं होने पर टोल प्लाजा कर्मचारी से अभद्रता कर दी थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा प्रोजेक्ट हेड अमित सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को एक ट्रक हापुड़ से गाजियाबाद जा रहा था, जिसके फास्टेग में रिचार्ज नहीं था। टोल कर्मी ने चालक से टोल शुल्क देने की बात की, जिसके बदले ट्रक चालक ट्रक में लेकर जा रहे सामान की बिल्टी देने की बात करने लगा। इसके बाद चालक टोलकर्मी से अभद्रता करने लगा, जिसके बाद रात को करीब 10 बजे आधा दर्जन दबंग टोल प्लाजा पर आए और टोल कर्मी के साथ मारपीट करने लगे, टोल कर्मी ने केबिन में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान टोलकर्मी घायल हो गया। इसके बाद अन्य टोल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि ट्रक निकालने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी इसमें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें