नई दिल्ली: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए डॉक्टरों ने किया वॉकथॉन

नई दिल्ली, 9 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेडियो डायग्नोसिस विभाग ने शनिवार को वॉकथॉन का आयोजन किया।

इस अवसर पर रेडियो डायग्नोसिस विभाग की प्रमुख डॉ शिबानी मेहरा ने कहा, ब्रेस्ट कैंसर की पहचान प्रारंभिक स्तर पर होने से इलाज संभव है। इसके लिए महिलाओं को स्व निरीक्षण करना चाहिए और किसी किस्म की गांठ महसूस होने पर तुरंत चिकित्सा परामर्श लेना चाहिए। वहीं राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने विकिरण विभाग के मेडिकल छात्रों को ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए ब्रेस्ट बायोप्सी प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्रदान की।

इस दौरान मेडिकल छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर दौड़ लगाई और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये भी लोगों को कैंसर से बचाव और उपचार के बारे में अवगत कराया। डॉ मेहरा ने विकिरण विभाग में कार्यरत 10 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img