उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिना सुरक्षा के स्विमिंग पूल शुरू करने का विरोध

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसाइटी के लोगों ने मंगलवार को बिना सुरक्षा स्विमिंग पूल शुरू करने का विरोध किया। इस देखते हुए मेंटेनेंस प्रबंधन में लाइफगार्ड (जीवन रक्षक) स्विमिंग पूल पर उपलब्ध होने का आश्वासन दिया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने एक नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया कि 16 अप्रैल से स्विमिंग पूल शुरू किया जाएगा। इसका समय सुबह 6 से 10 बजे और शाम को 5 से 9 बजे समय तय होगा। नोटिस में सावधानी संबंधी दिशा निर्देश जारी किए। इसमें बताया गया कि स्विमिंग पूल का इस्तेमाल लोगे सावधानी से करें। कोई भी लाइफगार्ड स्विमिंग पूल पर मौजूद नहीं होगा। यह नोटिस मिलने के बाद से लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बिना लाइफगार्ड के स्विमिंग पूल शुरू करना खतरे से खाली नहीं है। पूल में बच्चे भी नहाने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो उन्हें बचाने के लिए लाइफगार्ड मौजूद होना चाहिए। लोगों ने इसका जमकर सोशल मीडिया और सोसाइटी व्हाट्सएप ग्रुप पर विरोध जताया गया। मेंटेनेंस प्रबंधन से भी शिकायत की गई। निवासियों के इस विरोध को देखते हुए मेंटेनेंस प्रबंधन दोबारा नोटिस जारी कर स्विमिंग पूल संचालन के समय लाइफगार्ड मौजूद होने की जानकारी दी। निधार्रित समय के बाद लाइफगार्ड वहां से हटा दिया जाएगा। इसके बाद कोई स्विमिंग पूल का इस्तेमाल करेगा और कोई हादसा होने पर प्रबंधन की जानकारी नहीं होगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img