उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा के कामर्शियल हब में चला अतिक्रमण पर ड्राइव

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के कामर्शियल हब सेक्टर-18 में अतिक्रमण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने अभियान चलाया। करीब 60 से कर्मचारी , डंपर , ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ प्राधिकरण की टीम दोपहर बाद सेक्टर -18 पहुंची। यहां टीम ने सड़क पर लगी दुकानों को हटाया।इसके बाद मुख्य दुकानों के बाहर लगे सामान और रेस्टोरेंट के बाहर अवैध रूप से लगे स्टॉलों को हटाया। इस दौरान करीब दो डंपर मॉल को सीज किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा इस तरह का अतिक्रमण किया गया तो आवंटन की शर्तों के अनुसार एक्शन लिया जाएगा।

बता दे सेक्टर-18 सबसे बड़ा कामर्शियल हब है। यहां रोजाना करीब 5 से 6 लाख लोग आते जाते है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने पर यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे पहले भी कई बार यहां ड्राइव चलाई जा चुकी है। इसके बाद भी ये लोग सामान को दुकानों के बाहर रखते है। ऐसे में आज अचानक ड्राइव चलाई गई। जिसमें दुकानों के बाहर रखे मॉल को सीज किया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई। ड्राइव करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा चली।प्राधिकरण डीजीएम सिविल ने बताया कि आए दिन यहां से शिकायत मिल रही थी। जिस पर ड्राइव चलाई गई। ये लगातार चलाई जाएगी। ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो सके। इसके अलावा सिर्फ वहीं दुकान ही यहां लग सकेंगी जिनका आवंटन है। कोई भी रेहड़ी पटरी यहां नहीं लगेंगी जिससे प्राधिकरण को राजस्व को नुकसान हो। इसके अलावा अन्य बाजारों में भी अचानक ड्राइव चलाई जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img