उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गंभीर बीमारी से परेशान युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर की आत्महत्या

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ क्षेत्र में एक युवक ने पुरानी गंभीर बीमारी से परेशान होकर बरामदे में छत में लगें कुंडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव उपेंडा निवासी 22 वर्षीय रवि पुत्र नानक चंद ने सोमवार को घर के बरामदे में छत के कुंड़े में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कुछ सालों से वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इलाज में काफी खर्च भी हो गए। पिछले दो दिन से वह ज्यादा परेशान था, उसने खाना भी नहीं खाया था। घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोली पुलिस

थाना बाबूगढ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारणों जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर अग्रिम जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकी प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या का कारण बीमारी का बताया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img