Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: आईसीजी ने समुद्र से जब्त की 1800 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स

नई दिल्ली: आईसीजी ने समुद्र से जब्त की 1800 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अरब सागर क्षेत्र से करीब 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अरब सागर क्षेत्र से करीब 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। यह अवैध मादक पदार्थ मेथमफेटामाइन बताया जा रहा रहा है जिसका बाजार मूल्य करीब 1800 करोड़ रुपए है।

आईसीजी के मुताबिक गुजरात एटीएस से खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर महाराष्ट्र व दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तैनात आईसीजी जहाज को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में शामिल किया गया। 12-13 अप्रैल की रात समुद्र में तस्करों का खोज अभियान घने अंधेरे के बावजूद सफल रहा। जहाज ने एक संदिग्ध नाव की पहचान की और उसकी तरफ बढ़ने लगा। वहीं जहाज को निकट आता देख नाव में सवार तस्करों ने मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया और तेज गति से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करके फरार हो गए।

उधर, आईसीजी जहाज ने समुद्र में फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नाव तैनात की और रात्रिकालीन कठिन परिस्थितियों के बावजूद समुद्र से मादक पदार्थों को बरामद कर लिया। जब्त पदार्थों को आगे की जांच के लिए पोरबंदर पहुंचाया गया है। हाल ही के वर्षों में, यह आईसीजी और एटीएस का 13वां संयुक्त अभियान है जिसे तालमेल के साथ सफल बनाने में कामयाबी मिली है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें