Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कॉल पर साइबर ठग बना रिश्तेदार, पीड़ित से कर ली 1 लाख रुपये की ठगी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में साइबर अपराधी लोगों को लगातार शिकार बना रहे है। अब नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। एक अज्ञात ठग ने रिश्तेदार बनकर उनसे एक लाख रुपये ठग लिए, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुकदमा दर्ज कराते हुए मनोज कुमार शर्मा ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताकर बात शुरू की। उसने तरह-तरह की बातें कर पीड़ित को विश्वास में ले लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह किसी गंभीर परेशानी में फंस गया है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है। उसकी बातों में आकर मनोज ने मदद करने का फैसला किया। आरोपी के कहने पर उन्होंने कई माध्यमों से उसके बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी का फोन बंद हो गया। जब मनोज ने इसकी जानकारी अपने परिचितों से साझा की, तो उन्हें साइबर ठगी का शक हुआ। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह ठग के झांसे में फंस गए थे। मनोज ने तुरंत कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें