Delhi Crime: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार कार का कहर, UPSC छात्रों सहित छह घायल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में तेज रफ्तार कार का कहर, UPSC छात्रों सहित छह घायल, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित बड़ा बाजार रोड पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसा शाम करीब 6 बजे उस वक्त हुआ जब सड़क पर चल रहे UPSC की तैयारी कर रहे छात्र और एक स्थानीय विज़िटर अचानक आई कार की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच UPSC अभ्यर्थी और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति शामिल है।

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद कुछ छात्र सड़क किनारे उछलकर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों की पहचान लोकेश, बेबी, शिवम, हर्षिता, स्टीफन और विपुल के रूप में की गई है। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार चालक नशे की हालत में था और बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन और लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की जा रही है। यह हादसा उस इलाके में हुआ है जहां बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रहते हैं, जिससे छात्र समुदाय में दहशत और नाराजगी फैल गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों के बयान दर्ज करने में जुटी है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img