Noida Crime: नोएडा में पुलिस और टप्पेबाजों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और टप्पेबाजों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा बीती रात थाना-113 क्षेत्र में नोएडा पुलिस और अन्तर्राज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर वारदात की फिराक में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाशों के दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। चारों बदमाशों के पास से लाखों रुपये के आभूषण, देसी तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय था और इन बदमाशों पर देशभर के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई टप्पेबाजी और लूटपाट जैसी वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ कर लिया जाएगा।

>>>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img