Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली के गोकलपुरी में ऑनर किलिंग, बहन के प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या, दो भाई गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के गोकलपुरी में ऑनर किलिंग, बहन के प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार रात प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि एक युवती के तीन भाइयों ने उसकी प्रेम कहानी को खत्म करने के लिए उसकी जान ही ले ली। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो गोकलपुरी की संजय कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, हिमांशु पिछले चार वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से प्रेम करता था। दोनों के बीच संबंधों को लेकर परिवारों को आपत्ति थी। करीब पांच महीने पहले हिमांशु अपनी प्रेमिका को लेकर कहीं चला गया था, लेकिन दोनों परिवारों ने मिलकर उन्हें ढूंढ निकाला था। उस समय बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि हिमांशु लड़की से आगे कोई संपर्क नहीं करेगा।

सोमवार को एक बार फिर हिमांशु अपनी प्रेमिका के साथ घर से चला गया। जब लड़की का परिवार उसे वापस लेकर आया, तब युवती के भाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि लड़की के भाई शाहरुख, साहिल और एक अन्य युवक ने हिमांशु को उसके घर के पास घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शाहरुख और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम संबंधों को लेकर ‘ऑनर किलिंग’ की बहस को फिर से तेज कर दिया है।

>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें