उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, NCR क्षेत्र में सक्रिय था गिरोह, चोरी की बाइकें बरामद

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके टीम को आरोपियों के कब्जे से एक दर्जन से अधिक बाइक भी बरामद की गई है। चोर एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

क्या है पूरा मामला

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्वाट टीम और पिलखुवा कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर कृष्णा, अमन, निखिल को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किया गया आरोपियों का एक सक्रिय वाहन चोरी का गैंग हैं। यह गैंग जिले और आसपास के इलाकों में भीड़-भाड़ वाले स्थान जैसे बैंक के बाहर या धार्मिक स्थलों के बाहर से मास्टर चाभी के माध्यम से वाहन चोरी करते थे। गिरफ्तार किए गए इन तीनों शातिर वाहन चोरों में कृष्णा सरगना हैं। गिरफ्तार किए गए यह शातिर चोर चोरी की गई मोटर साईकलों को ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते दामों में बेच देते थे।

ये हुआ बरामद

एसपी ने बताया चोरी पकड़ी ना जाए इसके लिए यह शातिर वाहन चोर पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल कर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर 15 बाइक, एक अवैध तमंचा, दो चाकू बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया है। वहीं खुलासा करने वाली पिलखुवा पुलिस व स्वाट टीम को 20 हजार रूपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मान किया गया है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img