Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने ढोलबाज गैंग का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने ढोलबाज गैंग का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने चोरी और ठगी में सक्रिय ढोलबाज गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद किया है। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनता मजदूर कॉलोनी निवासी शाहनवाज, गाजियाबाद निवासी दानिश और खजूरी खास निवासी वसीम के रूप में हुई है।

21 मार्च को विवेक विहार इलाके में एक महिला की ज्वेलरी चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। महिला ने बताया कि ऑटो में सवार बदमाशों ने उनकी ज्वेलरी चुरा ली। मामले की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे वारदात में शामिल ऑटो की पहचान हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ऑटो मालिक पंकज तक पहुंची, जिसने बताया कि उसने यह ऑटो संजय गुप्ता को बेच दी थी। संजय गुप्ता ने बताया कि उसने भी यह ऑटो जनता मजदूर कॉलोनी में रहने वाले शहादत को बेची थी। इसके बाद पुलिस ने शहादत से पूछताछ कर ऑटो चालक शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें