Delhi: दिल्ली में बिजली कट पर सियासत, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का केजरीवाल पर पलटवार

Delhi: दिल्ली में बिजली कट पर सियासत, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का केजरीवाल पर पलटवार

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल के बिजली कट को लेकर दिए बयान को झूठा बताते हुए कहा कि वह भय का वातावरण बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सूद ने स्पष्ट किया कि जगतपुर एक्सटेंशन में बिजली कट एक स्थानीय और छोटी घटना थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया।

मंत्री ने बताया कि सरकार ने सभी डिस्कॉम की तैयारियों की समीक्षा कर ली है और इस साल गर्मियों में 9000 मेगावाट तक की बिजली मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डीईआरसी को पावर परचेज एग्रीमेंट की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं और 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी।

सूद ने केजरीवाल के बयान को खारिज करते हुए कहा कि बुराड़ी में लगातार बिजली गुल होने का दावा तथ्यों से परे है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में 3278 बार एक घंटे से अधिक बिजली कटी, जबकि 2024 में भी हर महीने हजारों बार बिजली कटौती हुई थी।

मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बिजली कटौती के गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार में भी नियमित रूप से मरम्मत कार्य के लिए बिजली बंद की जाती थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है और वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img