उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सीडीओ ने की बैंकर्स (DLRC) की समीक्षा बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन, एवं विकास परियोजनाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, सीडीओ हिमांशु गौतम ने बैठक में जिले के आर्थिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और कहा कि बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। उन्होंने बैंकिंग के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की एवं बैठक मे भाग ले रहे सभी बैंक समन्वयक अधिकारियों को बैंको मे लंबित पड़े आवेदन पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने एवं ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी बैंकों से आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक रूपरेखा तैयार करने और जिले के आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवम अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी बैंकों द्वारा जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें मुख्य रूप से मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, और अन्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान RBI के सहायक महाप्रबंधक, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, कृषि विकास अधिकारी मनोज कुमार, डीडीएम नाबार्ड डीके सिंह, शीशपाल सिंह प्रबन्धक लीड बैंक एवं सभी बैंको के अन्य अधिकारी उपस्तिथ रहे।

Hot this week

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

UP International Trade Show, Oman Market, Uttar Pradesh MSME, India Expo Mart, Export Business

Oman Market: यूपी के उत्पादों के लिए खुलेगा ओमान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img