Patna: पटना वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान, छात्राओं ने दिखाया उत्साह

Patna: पटना वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान, छात्राओं ने दिखाया उत्साह

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने पटना वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया, जिसमें पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने छात्राओं से स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर पटना की रैंकिंग सुधारने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्घाटन पटना वीमेंस कॉलेज के डीन नेशनल एंड इंटरनेशनल कोलैबोरेशन आलोक जॉन, ईको टास्क फोर्स के सचिव डॉ. सुमित रंजन और डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर सिस्टर लुवीना ए. सी. ने किया। वक्ताओं ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे न केवल अपने घरों को बल्कि पूरे शहर को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

नगर निगम की टीम ने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था की गई है, और नागरिकों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग देना चाहिए ताकि सही तरीके से उसकी प्रोसेसिंग हो सके। लोकगायिका नीतू नवगीत ने गीतों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता गीत गाकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। हारमोनियम पर राजेश केशरी, नाल पर विश्वनाथ पांडेय और खंजरी पर चंदन उगना ने नीतू नवगीत का साथ दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में भी भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुति ने सभी को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और इसे सफल बनाया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img