Faridabad National Msme Festival: MSME महोत्सव में पहुंचे जगदंबिका पाल, वक्फ बिल के विरोध पर विपक्ष को घेरा

Faridabad National Msme Festival: MSME महोत्सव में पहुंचे जगदंबिका पाल, वक्फ बिल के विरोध पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में आयोजित नेशनल एमएसएमई के सालाना महोत्सव में सांसद एवं वक्फ बिल के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि आज देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30% योगदान है और यह क्षेत्र भारत को विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जगदंबिका पाल ने बिहार में वक्फ बिल के विरोध प्रदर्शन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बिल अभी सदन में चर्चा के लिए आया है और इसमें गरीब, विधवाओं और बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग केवल मुस्लिम समुदाय को अपना वोट बैंक मानते हैं, लेकिन अब उनकी जमीन खिसक चुकी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वक्फ संपत्तियों को सरकार या हिंदू समाज हड़प रहा है? बल्कि, इसका सही लाभ गरीब मुस्लिमों को नहीं मिल पा रहा है, और इसी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार इसमें सुधार कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को वास्तव में मुस्लिम समाज की भलाई की कोई चिंता नहीं है।

इस कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं को उठाया, जिन पर सांसद ने सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में एमएसएमई क्षेत्र की अहम भूमिका होगी और सरकार इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

…………

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img