Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी के विवादित बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Faridabad: फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी के विवादित बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

रिपोर्ट: संदीप चौहान

नूंह मेवात दंगों के आरोपी और गौ रक्षक बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी एक बार फिर अपने भड़काऊ बयान के कारण पुलिस के निशाने पर आ गया है। इस बार बिट्टू बजरंगी ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन कश्यप का सिर काटने पर इनाम देने की घोषणा कर डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बिट्टू बजरंगी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में हिंदू समाज से अपील की कि जो भी समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की गर्दन काटेगा, उसे गौ रक्षा बजरंग दल फोर्स की ओर से इनाम दिया जाएगा। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और बिट्टू बजरंगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों को वीडियो की सूचना मिलने के बाद इसे सारन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के सरकारी नंबर पर भेजा गया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 299 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इन धाराओं के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले पर एसीपी जितेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिट्टू बजरंगी का यह बयान समाज में विद्रोह फैलाने वाला है और इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई जारी है। बिट्टू बजरंगी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वह एक धार्मिक आयोजन करने जा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बिट्टू बजरंगी पर आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

,…………..

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें