Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida: नोएडा में विकास उत्सव का आगाज, सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

Noida: नोएडा में विकास उत्सव का आगाज, सरकार की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को समर्पित तीन दिवसीय “विकास उत्सव मेला” का भव्य शुभारंभ मंगलवार को शिल्प हाट, नोएडा में हुआ। यह आयोजन केंद्र सरकार के 10 वर्ष और प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। मेले का उद्घाटन प्रदेश के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिनमें लोक नृत्य, नाटक और गीत-संगीत शामिल थे। प्रसिद्ध रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर और कलाकार रंजना नेव की प्रस्तुतियों को विशेष रूप से सराहा गया।

प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार, औद्योगिक निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स से रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

मेले में विभिन्न लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया। छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन, किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण, पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने और सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। यह मेला 27 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें सरकारी योजनाओं, निवेश परियोजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।

…………

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें