Noida Crime: नोएडा सेक्टर 142 पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश हुआ गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 142 पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना तब हुई जब थाना सेक्टर 142 पुलिस जैन पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा और रोकने पर तमंचा निकालकर फायर कर दिया। पुलिस ने उसे रुकने की तीन बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान पवन कुमार (28) पुत्र रामरतन निवासी सेक्टर 165 के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि वह दुकानों और घरों में चोरी करने के साथ-साथ मादक पदार्थों की सप्लाई भी करता था। 15 मार्च को उसने सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक स्क्रैप की दुकान से दो मोबाइल चुराए थे, जिसके संबंध में थाना सेक्टर 142 में मामला दर्ज है।

पवन कुमार के खिलाफ 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। उसके खिलाफ सेक्टर 39 थाने में गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसके और साथी भी हैं या वह अकेले ही चोरी और मादक पदार्थ सप्लाई करने का काम करता था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img